स्थापना: 1995

धन्नावंशी छात्रावास, नागौर

श्री धन्नावंशी स्वामी समाज समिति, नागौर


शिक्षा, संस्कार और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित

प्रबंधक संपर्क (Manager)

राधेश्याम गोदारा

श्री राधेश्याम गोदारा जी से आप सीधे संपर्क कर प्रवेश, सुविधाओं और अन्य विवरणों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


छात्रावास का पता


धरोहर और आधुनिकता का संगम

उपलब्ध सुविधाएं


18 कमरे

रहने के लिए सुसज्जित, सुरक्षित एवं शांत कमरे

कार्यालय

समन्वय और प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिए समर्पित कार्यालय

सभाभवन

विशाल प्रार्थना गृह और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त सभाभवन

खेल का मैदान

शारीरिक विकास और खेलकूद हेतु विशाल एवं सुरक्षित मैदान

एक नज़र में हॉस्टल की जानकारी

धनराजवंशी हेरिटेज - गौरवशाली इतिहास और उत्कृष्ट छात्र व्यवस्था

स्थापना

1995

कुल छात्र

665+ (1995-2024)

क्षमता

18 विद्यार्थी कक्ष

धन्नावंशी छात्रावास नागौर के बारे में

धन्नावंशी छात्रावास नागौर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं सुनहरे भविष्य के लिए एक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक आवासीय सुविधाएं प्रदान करने हेतु संकल्पित है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता की भावना जाग्रत करना है, ताकि वे एक प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकें।

विस्तृत इतिहास पढ़ें

प्रबंधन समिति


श्री रामनिवास जी खदाव, नागौर (रायधनु)

अध्यक्ष
संपर्क करें +91 94134 11185

श्री सालगराम जी मदेरणा , गौराऊ

मंत्री
संपर्क करें 9413167197

श्री सुखराम जी मुहाल, तिपनी

कोषाध्यक्ष
संपर्क करें +91 89828 91515

समाचार एवं घटनाएँ


ताजा खबरें

01 AUG 2021
श्री धन्ना वंशी स्वामी समाज समिति नागौर की आम सभा की बैठक

श्री धन्ना वंशी स्वामी समाज समिति नागौर की आम सभा की बैठक आज श्री धन्ना वंशी छात्रावास माना सर नागौर में श्री देवाराम स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष श्री राधेश्याम गोदारा द्वारा वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वार्षिक आम सभा बैठक में आज कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें देवाराम स्वामी को पुन अध्यक्ष, श्री राम निवास स्वामी को मंत्री, श्री रामकरण जाखड़ को उपाध्यक्ष एवं राधेश्याम गोदारा को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति की कार्यकारिणी में श्री दामोदर रलिया, बस्तीराम गोरा, प्रेमदास बिडियासर, नरेंद्र कड़वासरा, प्रेमदास लटियाल, पदमाराम स्वामी, भरत कुमार रलिया, कालू दास छापड़ा, मुरली मनोहर बेनीवाल, श्रवण दास जी मदेरणा, मदन दास जी जाजड़ा, प्रेमदास जी बादेड़ , भंवर लाल जी पूनिया जायल, कौशल कुमार सारण गाजू, मदन दास जी गोराऊ, रमण दास जी कल्याणसर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सभा में समाज की प्रतिभाएं जिनका राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ उनमें से श्रीमती रजनी स्वामी दूजार, श्रीमती संतोष स्वामी कल्याणसर एवं अन्य राजकीय सेवा में चयनित श्रीमती अलका, श्रीकांत गोरा, गोविंद गोरा, डॉ प्रियंका स्वामी, श्रीमती पूजा स्वामी, श्री देवेंद्र आंवला, प्रगति स्वामी, डॉ राम अवतार मदेरणा का प्रशंसा पत्र देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समाज सेवा में अग्रणी योगदान प्रदान करने वाले एवं राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले श्री सुभाष चंद्र जी जाखड़, श्री माल दास जी स्वामी को भी सम्मानित किया गया ‌। समाज सेवा के प्रति विशेष योगदान प्रदान करने वाले श्रीमान सांवरमल जी अधिशासी अभियंता को विशेष सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए श्री रामनिवास स्वामी ने बताया के वर्तमान परिस्थितियों में समाज के चौमुखी विकास के लिए महिला शिक्षा अत्यंत आवश्यक है एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नागौर में समाज का महिला छात्रावास खोले जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री देवाराम स्वामी ने सब का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं छात्रावास की खाली पड़ी जमीन पर भवन निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास एवं योगदान का आह्वान किया एवं स्वयं श्री देवाराम स्वामी ने ढाई लाख रुपए की लागत से कक्षा कक्ष बना कर समाज को सुपुर्द करने की घोषणा की।। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष राधेश्याम गोदारा ने किया। 

आगामी कार्यक्रम

समाज के विकास में अपना योगदान दें

धन्नवंशी धरोहर संघ का हिस्सा बनें और समाज की उन्नति, शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

Scroll to Top