धन्नावंशी बालिका छात्रावास, जोधपुर
महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की ओर एक ऐतिहासिक कदम ।
धन्नावंशी स्वामी समाज के इतिहास में मई 2026 का समय एक स्वर्णिम युग के रूप में दर्ज हो गया है। समाज के सामूहिक प्रयासों से जोधपुर की पावन धरा पर धन्नावंशी समाज के प्रथम बालिका छात्रावास का भव्य निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह छात्रावास हमारे समाज की बेटियों को सुरक्षित वातावरण में उच्च शिक्षा प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी और अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
पता :
पता :-
संस्था के कार्य/उद्देश्य :-
उपलब्ध व्यवस्था/सुविधाएं :-
सम्पर्क :- +91 70730 03111
संस्था का इतिहास
अभूतपूर्व योगदान और प्रेरणा
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर लाने में समाज के प्रबुद्ध मार्गदर्शक श्री K D स्वामी सर, श्री जयनारायण जी, एडवोकेट श्री अखिल जी स्वामी, श्री त्रिलोक जी वैष्णव , एडवोकेट श्री गंगा दास जी वैष्णव, अधिवक्ता श्री युधिष्ठिर जी रलिया , श्री हेमंत जी स्वामी एवं उनकी टीम के बाकि सदस्यों का विशेष और अतुलनीय योगदान रहा है। उनके कुशल दिशा-निर्देशन, दूरदर्शी सोच और अथक प्रयासों के कारण ही समाज की बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए यह भव्य भवन बनकर तैयार हो सका है।
ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह
मई 2026 में आयोजित इस छात्रावास के उद्घाटन समारोह में देश और प्रदेश के कोने-कोने से धन्नावंशी स्वामी समाज के हजारों प्रबुद्ध नागरिक, मातृशक्ति और युवा सम्मिलित हुए। समाज के इस ऐतिहासिक महाकुंभ ने हमारी एकता और शिक्षा के प्रति समर्पण को विश्व पटल पर प्रदर्शित किया।
छात्रावास की प्रमुख विशेषताएँसुरक्षित वातावरण: समाज की बालिकाओं के लिए पूर्णतः सुरक्षित, अनुशासित और घरेलू माहौल।
आधुनिक सुविधाएँ: पढ़ाई के लिए अनुकूल शांत वातावरण, सुसज्जित कमरे और बुनियादी आवश्यकताएँ।
संस्कारयुक्त शिक्षा: उच्च शिक्षा के साथ-साथ बेटियों को समाज के गौरवशाली इतिहास और नैतिक मूल्यों से जोड़ना।
“शिक्षित बेटी, सशक्त समाज – धन्नावंशी समाज का यही है आज।”
