श्री धन्नावंशी बैरागी स्वामी समाज भवन, दुलियाबास, सुजानगढ़

धन्नावंशी समाज की संस्थाएँ शिक्षा, सेवा, संस्कृति और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन संस्थाओं के माध्यम से समाजहित के कार्य, युवाओं का मार्गदर्शन और जरूरतमंद परिवारों का सहयोग निरंतर किया जाता है।
मुख्य उद्देश्य
समाज सेवा
संगठन परिचय
सामूहिक विकास

पता :

पता :- दुलियाबास, सुजानगढ़ (राज.)

संस्था के कार्य/उद्देश्य :- 
उपलब्ध व्यवस्था/सुविधाएं  :-
सम्पर्क :- 9314752354, 9414239826, 7834832803

संस्था का इतिहास

coming soon…

Meet The Team

coming soon…

News: 

दुलिया बास स्थित स्वामी समाज बस्ती में धन्नावंशी स्वामी समाज भवन का उदघाटन व समाज की डायरेक्ट्री का विमोचन रविवार को हुआ। रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज, टीलाधाम खाचरियावास बास महंत भरतरामदास, महंत तनसुखदास व संत महावीरदास के सानिध्य में भवन का उदघाटन किया गया तथा किशोरदास स्वामी की ओर से संपादित सुजानगढ़ व बीदासर तहसील स्तरीय सर्व स्वामी समाज की डायरेक्ट्री का विमोचन एसडीएम रतन कुमार स्वामी की अध्यक्षता में किया गया।

इस मौके पर राघवाचार्य महाराज ने कहा कि प्रजातंत्र में संगठन व संख्या दिखाओंगे तो सभी नेता प्रणाम करेंगे। समाज में आपसी सौहार्द व समरसता होनी चाहिए तथा स्वामी की पहचान उसके आचरण, व्यवहार व श्रेष्ठता से दिखनी चाहिए। भरतरामदास महाराज ने समाज के लोगों को धर्म, संस्कृति व संस्कारों के पथ पर चलकर संगठित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भूमिदान करने वाले भैरदास स्वामी व भवन निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं का धन्नावंशी वैरागी स्वामी समाज समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। वहीं ढ़ाणी स्वामीयान बीदास के दुर्गादास अचूदेवी चेरिटेबल ट्रस्ट ने भी दानदाताओं व समिति सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम में रांकावत समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र स्वामी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एएसपी आनंद प्रकाश स्वामी, बीदासर के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, मदनदास चूंडासरिया, उद्योगपति रामचंद्र स्वामी, भागीरथ स्वामी, श्यामसुंदर मकराना, राजेश स्वामी व गोवर्धनदास स्वामी भी मंचस्थ थे। इस मौके पर धन्नावंशी स्वामी समाज अध्यक्ष विनोद भास्कर, पूसादास स्वामी, कमल स्वामी, कुंदन स्वामी मौजूद थे।

Date: 2019

Scroll to Top