*धनावंशी स्वामी सत्संग भवन* के शिलान्यास
आज धनावंशी स्वामी समाज के लिए एक ऐतिहासिक कार्य हुआ है। सभी बंधुओं को अपनी अपनी डायरियों में आज के दिन को स्वर्ण अक्षरों में लिखना चाहिए। 500 वर्षों में जो नहीं हुआ है, वह आज हुआ है।धन्ना जी भक्त विकास ट्रस्ट से लिखित सहमति के पश्चात धन्ना वंशी स्वामी समाज के पंथ परवर्तक संत शिरोमणि गुरु धन्ना जी महाराज की जन्मस्थली धौला कुआं में हमारे समाज के गणमान्य लोगों द्वारा धन्नाजी महाराज के गुरुद्वारे मंदिर परिसर में सत्संग भवन के निर्माण का समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया गया ! इस निर्णय की आज ऐतिहासिक शुरुआत के रूप में भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुभारम्भ किया गया ! हमारे समाज के लिए इस ऐतिहासिक शुरुआत के कर्णधार आदरणीय सुभाष जी जाखड़ एसीएफ साहब, आदरणीय लक्ष्मण दास जी रेंजर साहब, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी आदरणीय राधेश्याम जी गोदारा, धन्ना वंशी स्वामी समाज के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय गुलाब दास जी जोधपुर, त्रिलोक जी फागनिया जोधपुर, प्रेमदास जी खिंयाला, दामोदर जी रलिया रूपाथल, बस्ती राम जी गोरा मेड़ता, आदि लोग उपस्थित थे।
