दादूपंथी के तीन ग्रंथ में धनावंशी पंथ प्रवर्तक श्री धनाजी महाराज की रचनाओं के उद्धरण

दादूपंथी के तीन ग्रंथ बहुत महत्वपूर्ण कहे गए हैं। दादू शिष्य रज्जब जी का *सरबंगी*, जगन्नाथ दास जी का *गुणगंजनामा* तथा गोपाल दास जी का *सरबंगी सरह चिंतामणि*। तीनों ही संग्रहों में धनावंशी पंथ प्रवर्तक श्री धनाजी महाराज की रचनाओं के उद्धरण मिलते हैं।
गुणगंजनामा में धनाजी द्वारा रचित एक दोहा है, जो उदार- दातार यानी दान की महिमा जाननेवाले लोगों के लिए लिखा गया है। धनाजी कहते हैं-
*धनो कहे धन बांटिए, ज्यूं कुवै को  नीर।*
*खाटी सापुरसां तणी, हर काहू को  सीर।।*
इसका अर्थ इस प्रकार है-
धनाजी महाराज दान की महिमा बताते हुए कहते हैं कि दानी पुरूष को कुए की भांति होना चाहिए। कुआ तमाम उम्र अपने पानी से लोगों की प्यास बुझाता है, किन्तु कभी अभिमान नहीं करता। इसी तरह दानी जन को निरभिमानी होकर धन को सत्कार्य हित बांटना चाहिए। जो परिश्रमी लोग होते हैं, उनकी कमाई में सब का यथायोग्य भाग ( सीर) होता है।
गुणगंजनाना ग्रंथ का संकलन संवत 1660 के लगभग हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top